फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद की मौजूदगी में होगा वार्ड में सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को नपा सभागार में हुई। इसमें मुख्य रुप से कोविड-19 को लेकर रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति व एलईडी लाइट आदि का मुद्दा सभासदों ने उठाया।
विज्ञापन

चेयरमैन शीला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक की शुरूआत होते ही सभासदों ने एक स्वर से यह जानकारी मांगी कि शहर की साफ-सफाई के लिए संविदा पर तैनात किए गए 110 कर्मचारियों की पूरी सूची उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही किस वार्ड में किसकी और कितने सफाई कर्मचारियों की तैनाती हुई ह इसकी भी सूची सभी सभासदों को दी जाए। इसके साथ ही शहर के सभी वार्डों को एलईडी लाइट से जगमग करने के शासन के निर्णय के अनुरूप कराए जा रहे कार्यों पर भी सभासदों ने ईओ व चेयरमैन से जवाब मांगा। ईओ शुभनाथ प्रसाद ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिस भी वार्ड में नपा प्रशासन सैनिटाइजेशन करायेगी उस समय वहां के सभासद भी मौजूद रहेंगे। बैठक में चेयरमैन, ईओ के अलावा 14 निर्वाचित व पांच मनोनित सभासद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें