कलेक्ट्रेट पर डिजल पेट्रेल का दाम बढ़ने पर विरोध करते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता बेलाल अहमद एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने डीजल, पेट्रोल के मूल्यों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में वृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। बाइक को धक्का लगाकर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी करते कलेक्ट्री चौराहे पहुंकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनों ने सरकार से पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि वापस लिए जाने की मांग की। इस दौरान मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन किया गया।
पीसीसी सदस्य मुन्नू यादव ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 136 डालर प्रति बैरल थी और देश में पेट्रोल 70 रुपये लीटर था। वर्तमान समय में पेट्रोल की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 20 डालर प्रति बैरल होने त्र्के बावजूद भी पेट्रोल का मूल्य 89 रुपया लीटर बिक रहा है। इस बढ़ोत्तरी से आम आदमी त्रस्त है। मोहम्मद आजमी ने कहा कि आज तक के इतिहास में लगातर 19 दिनों तक पेट्रोलियम पदार्थ में वृद्धि नहीं हुई थी। पहली बार ऐसा हुआ है कि डीजल का मूल्य पेट्रोल से अधिक हो गया है। इस मूल्य वृद्धि से महंगाई तो बढ़ेगी, इसका असर किसानों पर भी सीधा पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार अगर डीजल और पेट्रोल की मूल्य वृद्धि को वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर अधिवक्ता तेज बहादुर यादव, ओंकार पांडेय, अब्दुल रहमान, पूर्णमासी प्रजापति, नजम शमीम, देवमुनि राजभर, शीला भारती, सीमा भारती, विवेक राय, पुनीत राय, अजीत राय, मुन्नू मौर्या, प्रदीप यादव, मोहम्मद उमर, इश्तियाक अहमद, कलीम अहमद, नदीम खां,जगदम्बिका चतुर्वेदी, आशुतोष रजत, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।