फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष अभियान चलाकर ठेला, खोमचा, आटो और दुकानदारों की करें सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार ने सभी एमओआईसी को निर्देश दिये हैं कि सभी पोलिंग सेंटरों पर कोविड हेल्प डेस्क बनाएं। छोटे पोलिंग सेंटरों पर एक तथा बड़े पोलिंग सेंटरों पर दो आशा बहुओं की तैनाती सुनिश्चित करें। पोलिंग सेंटरों पर आशा बहुओं के पास पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर, सैनिटाइजर तथा मास्क अनिवार्य रूप से होना चाहिए। कल तक हर हाल में सभी पोलिंग सेंटरों के लिए सभी आवश्यक वस्तुओं की खरीद कर लें। वह गुरुवार को जीजीआईसी स्थित कोविड-19 इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के सभागार में कोविड-19 की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदाता हर हाल में अपने हाथों को सैनिटाइज करने के बाद की वोट डालने जाएगा तथा सभी के पास मास्क अनिवार्य रूप से होना चाहिए। डीएम ने रानी की सराय, सठियांव, तहबरपुर, तरवां तथा ठेकमा में कम कांटैक्ट ट्रेसिंग एवं सैंपलिंग कम होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में किसी भी ब्लाक पर 100 से कम सैंपलिंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक विशेष अभियान चलाकर ठेले वाले, खोमचे वाले, आटो वाले तथा दुकानदारों की अधिक से अधिक सैंपलिंग कराएं। एंटीजन टेस्ट की शत प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करें। अन्य प्रदेशों से आने वाले व्यक्तियों को ट्रेस करके घर में रहने के निर्देश दें तथा उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मेडिकल टीम तत्काल सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए। इसके बाद डीएम ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और जानकारी हासिल की। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, सीएमओ डा. एके मिश्रा आदि उपस्थित थे।
टोल फ्री नंबर पर दें बाहर से आने वालों की सूचना
आजमगढ़। डीएम ने समस्त जनपद वासियों से अपील की है कि कोरोना के लक्षण प्राप्त होते हैं तो उसे छुपाए नहीं। उसके संबंध में कंट्रोल रूम अथवा ब्लाक पर अवगत कराएं या निरागनी समितियों के माध्यम से अवगत कराएं। जिससे कि स्थिति खराब होने से पहले अमूल्य जानें बचाई जा सकें। सभी लोग कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करें, बहुत ही आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें। मास्क अवश्य लगाएं और 2 गज की दूरी बनाएं रखें। कोविड कंट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर- 18008896734 लगाया गया है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति संपर्क कर गैर प्रांतों से आने वाले व्यक्तियों की सूचना दे सकता है। इसी के साथ ही लैंड लाइन नंबर- 05462-356039, 356040, 356041, 356044 पर भी संपर्क कर सूचना दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें