फरिहां। निजामाबाद थाना पुलिस ने ने मैनपारपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर की तलाश में बृहस्पतिवार को दबिश दी। हिस्ट्रीशीटर के न मिलने पर पुलिस ने उसे भाई को ही उठा लिया और विरोध करने पर जम कर पिटाई करने के बाद तमंचे के साथ उसकी गिरफ्तारी दिखा दी।
मैनपारपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र यादव निजामाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर है। बृहस्पतिवार को पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर घर पर दबिश दिया। हरिश्चंद्र घर पर नहीं मिला तो पुलिस ने उसके भाई पप्पू यादव को ही पकड़ लिया। पप्पू रोजी रोटी के लिए पंजाब में रहता था और कोरोना के चलते इन दिनों घर आया हुआ था। पप्पू ने जब विरोध किया तो पुलिस ने उसकी पिटाई किया और फिर तमंचे के साथ उसकी गिरफ्तारी दिखाते हुए पकड़ ले गए।
पुलिस की इस कार्य प्रणाली से परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहा। इस बाबत एसओ शिवशंकर का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर की तलाश में घर की तलाशी ली गई तो हिस्ट्रीशीटर घर में मौजूद नहीं मिला। वहीं उसका भाई पप्पू तमंचे के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया। जिसका संबंधित धाराओं मे ंचालान कर दिया गया है।