फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित के परिवार समेत 23 लोगों के लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
कटानी बाजार। महाराजगंज कस्बे के बिलरियागंज रोड पर रहने वाले एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की रिपोर्ट गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से पूरे कस्बे में भय का माहौल है। शुक्रवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित परिवार के 11 लोगों सहित कुल 23 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। पुलिस-प्रशासन की ओर से कस्बे के नए चौक से लेकर पुराना चौक, गोला मंडी तक दोनों पटरी की दुकानों को बंद करा दिया गया है। प्रभावित परिवार के मकान सहित मोहल्ले को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव पाए गए दो सगे भाइयों में एक बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। एक माह पूर्व घर आया था। दूसरा भाई गोरखपुर में प्राथमिक शिक्षक है। लॉकडाउन अवधि से ही घर पर है। संक्रमित मरीजों में पूर्व से किसी भी प्रकार का लक्ष्मण नहीं दिख रहा था। पिता को खांसी और बुखार की शिकायत थी। इसके चलते पिता और एक भाई की जांच पहले कराई गई थी, जो नेगेटिव आई। इन दोनों भाइयों ने भी पांच जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पर जांच के लिए सैंपल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें