आजमगढ। जनपद में कोरोना संक्रमण के ग्राफ में रोजाना इजाफा होना जारी है। शुक्रवार को तीन नये कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें सीएमओ कार्यालय का एक कर्मचारी भी शामिल है। वहीं, शहर के रैदोपुर में एक और कोराना संक्रमित पाया गया है। जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 342 पहुंच गई है। एक्टिव केस 90 हैं। 243 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और नौ मरीजों की मौत हो चुकी है।
जनपद में कोरोना संक्रमितों का लगातार मिलना लगातार जारी है। शुक्रवार को मिले मरीजों में एक सीएमओ कार्यालय के महामारी विशेषज्ञ हैं। सीएमओ कार्यालय में इससे पहले डिप्टी सीएमओ संक्रमित पाए गए थे। अब एक कर्मचारी के भी संक्रमित मिलने से कार्यालय में हड़कंप की स्थिति है। कार्यालय के उक्त तल की सील कर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। वहीं, शहर के रैदोपुर में एक और कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसे श्वास संबंधी दिक्कत होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया था। शक होने पर ट्रूनॉट मशीन से इसकी जांच कराई गई। जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई है। वहीतं, अतरौलिया ब्लाक के भवानीपुर भगतपुर निकासी में भी ग्रेटर नोयडा में कराई गई जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई है। वो पिता के सात वहीं पर रहता है। 15-20 दिन पहले गांव आया था। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को मिले तीन संक्रमितों के बाद जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 342 पहुंच गई है। एक्टिव केंसों की संख्या 90 हैं। 243 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। नौ मरीजों की मौत हो गई है। नये मरीजों को आइसोलेट कराया जा रहा है।