फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें दिन हुई 3765 नामांकन पत्रों की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पंचायत चुनाव को लेकर विकास खंडों और जिला पंचायत कार्यालय में नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य जारी है। शनिवार को सातवें दिन भी ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस दौरान कुल 3765 नामांकन पत्र बिके।
विज्ञापन

इस दौरान अजमगतगढ़ विकास खंड में ग्राम प्रधान पद के लिए 96, बीडीसी के लिए 68 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 101, अतरौलिया में प्रधान का 36, बीडीसी का 23 और ग्राम पंचायत सदस्य का 31, अहरौला में प्रधान के 55, बीडीसी के 55, ग्राम पंचायत सदस्य 57, कोयलसा में प्रधान के 50, बीडीसी के 41 और ग्राम पंचायत सदस्य के 71, जहानागंज में प्रधान के 31, बीडीसी के 50 व ग्राम पंचायत सदस्य के 48, ठेकमा में प्रधान के 53, बीडीसी के 45 व ग्राम पंचायत सदस्य के 144, तरवां में प्रधान के 80, बीडीसी के 40, ग्राम पंचायत सदस्य के 33, तहबरपुर में प्रधान 48, बीडीसी के 30 व ग्राम पंचायत सदस्य के 28, पल्हना में प्रधान के 23, बीडीसी के 19 व ग्राम पंचायत सदस्य के 42, पल्हनी में प्रधान के 59, बीडीसी के 48 व ग्राम पंचायत सदस्य के 73, पवई में प्रधान के 54,बीडीसी के 32 व ग्राम पंचायत सदस्य के 72, फूलपुर में प्रधान के 66, बीडीसी के 60 व ग्राम पंचायत सदस्य के 84, बिलरियागंज में प्रधान के 39, बीडीसी के 59, ग्राम पंचायत सदस्य के 64 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा।
वहीं, महराजगंज में प्रधान के 51, बीडीसी के 87, ग्राम पंचायत सदस्य के 40, मार्टीनगंज में प्रधान के 33, बीडीसी के 38, ग्राम पंचायत सदस्य के 88, मिर्जापुर में प्रधान के 33, बीडीसी के 67, ग्राम पंचायत सदस्य के 77, मुहम्मदपुर में प्रधान के 53, बीडीसी के 44 व ग्राम पंचायत सदस्य के 48, मेंहनगर में प्रधान के 24, बीडीसी के 29 व ग्राम पंचायत सदस्य के 114, रानी की सराय में प्रधान के 45, बीडीसी के 39, ग्राम पंचायत सदस्य के 50, लालगंज में प्रधान के 37, बीडीसी के 43 व ग्राम पंचायत सदस्य के 64, सठियांव में प्रधान के 81, बीडीसी के 78 व ग्राम पंचायत सदस्य के 63, हरैया विकास खंड में ग्राम प्रधान के लिए 48, बीडीसी के लिए 49 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 63 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 171 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। इस प्रकार सातवें दिन शनिवार को कुल 3765 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंबुज राय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें