फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन करने वालों को मास्क लगाना करें अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच इसकी रोकथाम और पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम राजेश की अध्यक्षता में शनिवार को खंड विकास अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें डीएम ने सभी कर्मियों से कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि नामांकन करने आने वाले लोगों के लिए मास्क अनिवार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी ब्लाकों में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम को पहले की तरह सक्रिय करा दिया जाए।नामांकन करने आने वालों के लिए मास्क लगाए रखना अनिवार्य कर दें। पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम द्वारा लगातार एनाउंस होता रहे कि किसी की भी इंट्री बिना मास्क के नहीं होगी। ब्लॉक नामांकन रूम में भी सीमित संख्या में ही प्रवेश दिया जाए। प्रत्येक टेबल पर सैनिटाइजर अवश्य रखें। सभी ब्लॉकों में टॉयलेट, पानी, टीन शेड आदि की व्यवस्था कर लें। सभी ब्लाकों पर एक मोबाइल टॉयलेट एवं गाड़ियों को खड़ा करने की व्यवस्था करें। ब्लॉक के सभी कर्मचारियों के लिए मास्क तथा हर दो घंटे पर हाथ धोना अनिवार्य कर दिया जाएं।
उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी ब्लाकों में प्रत्येक दो घंटे पर कर्मचारियों को याद दिलाने के लिए बर्जर की व्यवस्था करें। डीएम ने कोविड-19 के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन एवं कॉंटैक्ट ट्रेसिंग में तेजी लाएं। सप्ताह में छह दिन वैक्सीनेशन सुनिश्चित किया जाए। 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराएं। सभी सचिवों को रोस्टर बनाकर गांव दे दिया जाए, इसी के साथ ही सभी के लिए एक लक्ष्य निर्धारित किया जाए। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, सीएमओ डा. एके मिश्रा, पीडी अभिमन्यु सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें