आजमगढ़। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने शुक्रवार को चार कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पांच कर्मचारी अनुपस्थित थे। उनका एक दिन का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
मंडलायुक्त ने विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय, सहायक आयुक्त-सहायक निबंधक, सहकारिता कार्यालय, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण कार्यालय, सिधारी स्थित सहायक निबंधक, फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स कार्यालय का निरीक्षण किया। डीपीआरओ कार्यालय में तीन कर्मचारी सहायक लेखाकार, डीपीएम और पत्रवाहक अनुपस्थित थे। सहकारिता एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में 1-1 कर्मचारी गैरहाजिर थे। मंडलायुक्त ने उनसे कहा कि निरीक्षण का सिलसिला जारी रहेगा।