फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: संस्कृत विद्यालयों के 97 शिक्षक-कर्मचारियों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। वित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों में हुई शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मियों की नियुक्तियों की जांच अब और तेज हो गई है। एसआईटी स्तर पर पहले से चल रही जांच के बीच अब जिला स्तर पर भी नियुक्तियों की पड़ताल शुरू कर दी गई है। फर्जी नियुक्तियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत करीब 97 शिक्षक एवं कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि वर्षों पूर्व नियुक्ति पाने वाले लगभग सभी शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मी जांच के दायरे में आ गए हैं। उन्होंने बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया, अभिलेखों और चयन से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच पूरी होने तक संबंधित कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई विद्यालयों में नियुक्तियों को लेकर अनियमितता और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद विभाग ने नियुक्तियों से जुड़े अभिलेख तलब कर जांच शुरू की। जांच में नियुक्ति प्रक्रिया, विज्ञापन, चयन समिति और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की भी पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी या फर्जीवाड़ा सामने आता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं वेतन रुकने से शिक्षक और कर्मचारियों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें