फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्काम कर्मयोगी थे संत गाडगे

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर संत गाडगे को श्रद्घांजलि देते कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सपा जिला कार्यालय पर समाज सुधारक सन्त गाडगे की 145वीं जयंती मनाई गई। चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गयी। अध्यक्षता हवलदार यादव व संचालन हरिप्रसाद दूबे ने किया।
विज्ञापन

हवलदार यादव ने कहा कि सन्त गाडगे निष्काम कर्मयोगी थे। उन्होंने गौशालाएं, विद्यालय, चिकित्सालय तथा छात्रावासों का निर्माण कराकर गरीबों का उत्थान किया। वे आडंबर के विरोधी थे। स्वच्छ भारत अभियान के प्रणेता के रूप में जाने जाते थे। हरिप्रसाद दुबे ने कहा कि संत गाडगे मानवता के महान उपासक थे। उनका समाज सुधार आन्दोलन सबके लिए प्रेरणादायक है। सिकन्दर चौधरी ने कहा कि धोबी समाज में पैदा होकर उन्होंने साफ सफाई पर विशेष ध्यान आकर्षित किया। शिक्षा के लिए लोगों को जागरूक करते थे। डा.भीमराव आंबेडकर ने उनसे प्रेरणा लेकर आरक्षण की व्यवस्था दी। मुलायम सिंह यादव ने अपनी सरकार में पंचायतों में आरक्षण देकर पिछड़े व दलित समाज को जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रमुख, प्रधान व सदस्य बनने का अवसर दिया। पूर्व मंत्री डा.रामुदलार राजभर, जयराम सिंह पटेल, शिवसागर यादव, श्यामदेव चैहान, राजेश यादव, राजाराम सोनकर, चन्द्रिका निषाद, वेदप्रकाश यादव, शैलेन्द्र यादव, सन्तलाल विश्वकर्मा, अजीत राव, प्रेमा यादव, सुनीता उपाध्याय, किरन श्रीवास्तव, द्रोपदी पाण्डेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें