फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले निरहुआ- आजमगढ़ की जनता की जीत, रखूंगा फैसले का मान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उपचुनाव में आजमगढ़ सीट पर विकास की उम्मीद में कमल खिला है। पीएम और सीएम के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ यहां के भी लोगों को मिले। इसके लिए यहां की जनता ने कमल के निशान पर उन्हें अपना सांसद बनाया है। उक्त बातें नवनिर्वाचित सांसद दिनेशलाल यादव निरहुआ ने जीत का प्रमाणपत्र पाने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के लिए जो लोग मुझे बाहरी कहते हैं, उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि आजमगढ़ में मेरा बचपन बीता है। मेरी मौसी, बुआ व बहन आजमगढ़ में है। ऐसे में मैं बाहरी कैसे हूं। जिन लोगों ने मुझे बाहरी कहा उनके मुंह पर यहां की जनता से करारा तमाचा मारा है। अब तो मैं यहां का सांसद हो गया हू और अब यहीं का हो कर रहूंगा। डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों को लेकर जिस उम्मीद से आजमगढ़ की जनता ने मुझे संसद में प्रतिनिधित्व का मौका दिया है। उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। जिले के विकास के लिए अब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास जाएंगे और जो बन पड़ेगा वह यहां के विकास के लिए करेंगे। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि निश्चित तौर अब उनका निवास आजमगढ़ में होगा। नवनिर्वाचित सांसद ने कहा कि सपा के लोग कहते थे कि यहां नचनियों की जरूरत नहीं है और यहां की जनता ने इसी नचनियां को अपना सांसद चुनकर उनके मुंह पर करारा तमाचा मार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें