फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं अस्पताल का जिला अस्पताल से अटैचमेंट हुआ समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शनिवार की रात अफवाह उड़ी कि साईं अस्पताल से मरीजों को निकाला जा रहा है। लेकिन जब रविवार को इसकी जांच की गई पता चला कि ऐसी कोई बात नहीं है। जिला अस्पताल में बेड होने के कारण र्साइं हास्पिटल को अटैचमेंट से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण केे देखते हुए डीएम की ओर से मरीजों केे बेड उपलब्ध कराने के लिए कई प्राइवेट अस्पतालों का अधिग्रहण किया था। इसमें तीन प्राइवेट अस्पताल कोविड अस्पताल बनाए गए हैं। दो अस्पतालों को नान कोविड श्वांस रोगियों को भर्ती करने के लिए जिला अस्पताल के सुपुर्द कर दिया गया था। जिन दो अस्पतालों को नान कोविड मरीजों के लिए जिला अस्पताल से अटैच किया गया था, उनमें सहज और साईं हास्पिटल शामिल थे। जिला अस्पताल में जब बेड की कमी होने लगी तो इन मरीजों को दोनों अस्पतालों में भर्ती किया जाने लगा। शनिवार की रात अचानक र्साइं हास्पिटल से मरीजों को बाहर करने की सूचना आने लगी। रविवार को जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि र्साइं हास्पिटल का जिला अस्पताल से अटैचमेंट खत्म कर दिया गया है, जिसके चलते यहां नए मरीज नहीं भेजे जा रहे हैं।
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. अनूप कुमार सिंह ने कहा कि जब जिला अस्पताल में बेड की कमी थी तब मरीजों केे सहज और र्साइं अस्पताल में भर्ती किया जा रहा था। अब बेड की कमी नहीं है। र्साइं अस्पताल में भी मरीज कम थे। लिहाजा उसे अटैचमेंट से बाहर कर दिया गया है। सहज अस्पताल में अभी काफी मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें