फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सदमा नूरी बनी रानी... मुस्लिम युवती ने हिंदू प्रेमी से की शादी, विहिप का सदस्य है युवक; ऐसे बनी बात

Thu, 17 Apr 2025 04:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

विश्व हिन्दू परिषद का कार्यकर्ता मुस्लिम लड़की से तीन महीने से बातचीत कर रहा था। मुस्लिम लड़की उससे शादी करना चाहती थी। दोनों की रजामंदी के बाद पहले कोर्ट मैरिज उसके बाद हिन्दू रीति-रिवाज से शादी हुई।
विज्ञापन
मुस्लिम लड़की ने हिन्दू लड़के से की शादी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुस्लिम युवती सदमा नूरी ने अपने हिंदू प्रेमी राजा बाबू प्रजापति के साथ गुरुवार को मंदिर में सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत की। शादी के बाद सदमा ने अपना नाम बदलकर रानी रख लिया। 

विज्ञापन




यह विवाह शहर के पुरानी कोतवाली स्थित शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ, जिसमें विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के सदस्यों ने साक्षी की भूमिका निभाई और नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


मुबारकपुर थाना क्षेत्र के निवासी राजा बाबू विहिप के सदस्य हैं। राजा बाबू प्रजापति की उनके मोहल्ले की रहने वाली सदमा नूरी का प्रेम फरवरी 2025 में परवान चढ़ा। तीन महीने के प्रेम के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया, लेकिन धर्म आड़े आ गया। राजा बाबू ने अपने संगठन से मदद मांगी। 

विज्ञापन

विहिप कार्यकर्ताओं की रही माैजूदगी

गुरुवार को पहले कोर्ट मैरिज हुई और फिर शिव मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई। राजा बाबू ने रानी की मांग में सिंदूर भरा, दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और एक-दूसरे को जयमाला पहनाई।

शादी में राजा बाबू के परिजन मौजूद थे, लेकिन रानी के परिवार वाले शामिल नहीं हुए। नवदंपति शादी के बाद बेहद खुश नजर आए। विहिप के प्रांत संयोजक (गोरखपुर क्षेत्र) गौरव रघुवंशी ने बताया कि राजा बाबू हमारे कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सदमा से प्रेम और शादी की इच्छा जताई थी। धर्म की अड़चन को दूर कर आज कोर्ट और मंदिर में उनकी शादी संपन्न हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें