फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगे हाथ गिरफ्तार: तहसीलदार का पेशकार ले रहा था 10 हजार घूस, एंटी करप्शन ने दबोचा; स्टेनो की भूमिका पर सवाल

Thu, 17 Apr 2025 04:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

भुक्तभोगी से किसी काम के लिए 50 हजार मांगे गए थे। पहली किस्त 10 हजार रुपये मांगी गई थी। इसकी शिकायत एंटी करप्शन से कर दी गई। टीम ने घूस लेते तहसीलदार के पेशकार को पकड़ लिया।
विज्ञापन
तहसीलदार का पेशकार राजवंश उर्फ चंदन बाबू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के बूढनपुर तहसील में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई कर तहसीलदार के पेशकार राजवंश उर्फ चंदन बाबू को 10 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कप्तानगंज थाना क्षेत्र में की गई, जहां चंदन बाबू ने एक पीड़ित से किसी कार्य के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चंदन बाबू ने पीड़ित से कार्य कराने के बदले 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया और चंदन बाबू को 10 हजार रुपये की घूस लेते मौके पर दबोच लिया।

इस मामले में तहसीलदार और उनके स्टेनो राजबहादुर का नाम भी सामने आया है, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की गहन जांच की गई। आरोप सही पाए जाने पर चंदन बाबू के खिलाफ कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


उन्हें गिरफ्तार कर कप्तानगंज थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस और विजिलेंस टीम अन्य संलिप्त व्यक्तियों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

तहसील में हड़कंप, जनता ने की सराहना
इस कार्रवाई से बूढनपुर तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है और कर्मचारियों में खलबली का माहौल है। स्थानीय लोगों ने एंटी करप्शन की इस कार्रवाई की सराहना की है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। मामले की जांच जारी है, और आगे की कार्रवाई के लिए विजिलेंस टीम अन्य सबूतों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें