फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यमुक्त किए गए विषय से जुड़े कक्ष निरीक्षक

Sun, 22 Feb 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की जिले में संचालित परीक्षा में तीसरे दिन हाईस्कूल के छात्रों का अर्थशास्त्र, वाणिज्य तथा इंटरमीडिएट के छात्रों की हिंदी द्वितीय (सामान्य और साहित्यिक) की परीक्षा थी। हाईस्कूल की परीक्षा में छात्रों की संख्या तो काफी कम थी। तीसरे दिन भी परीक्षा में जिले के किसी विद्यालय पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। हालांकि निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर विषय विशेषज्ञ शिक्षक तैनात मिले, जिन्हें कार्यमुक्त किया गया।
विज्ञापन


नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए गठित छह सचल दस्तों में से चौथे नंबर के प्रभारी बीके सिंह शनिवार को तरवां स्थित ईश्दत्त स्मारक इंटर कालेज बीबीपुर, माता चनरा देवी इंटर कालेज बोंगरियां, यशोदा इंटर कालेज कंचनपुर, श्री बद्री प्रसाद इंटर कालेज फूलवासी का औचक निरीक्षण किया।

बीबी सिंह ने बताया कि मां शारदा इंटर कालेज सराय त्रिलोचल रासेपुर बोंगरियां में कक्ष निरीक्षक शैलेंद्र और गणेश गलत तरीके से ड्यूटी कर रहे थे। दोनों पर नकल कराने की आशंका मिली। यशोदा बालिका इंटर कालेज कंचनपुर तरवां में विषय संबंधी शिक्षकों की तैनाती कर दी गई थी। बीके सिंह ने दोनों कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कराने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन


दो दिन में 113  ने छोड़ी परीक्षा ः मेजवां। यूपी बोर्ड परीक्षा में क्षेत्र के मां सरस्वती बालिका इंटर कालेज गहनी जगदीशपुर में कड़ाई के चलते दो दिनों में 113 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

केंद्र व्यवस्थापक रुखसाना रिजवी ने बताया कि यहां पर 530 परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए शामिल किया गया था। कड़ाई के चलते हाईस्कूल की 71 और इंटर की 35 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। उन्होंने कहा कि नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने को लेकर कालेज प्रशासन कटिबद्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें