हरैया ब्लाक के जमुवारी, सोनौना स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में शनिवार को 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व कलशयात्रा निकाली गई। हर-हर महादेव के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।
हनुमानगढ़ी मंदिर पर श्रीरुद्र महायज्ञ को लेकर सुबह से ही यज्ञ स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। इसके बाद वहां से निकाली गई कलश यात्रा में सबसे आगे बैंड बाजे वाले और उसके पीछे सिर पर कलश लिए 501 कुंवारी कन्याएं चल रही थीं। कलश यात्रा जमुवारी, रौनापार होते हुए घाघरा नदी के तट पर पहुंची।
कलश में जल भरने के बाद यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची। वहां ब्राह्मणों ने वैदिक रीति रिवाज से कलशों की स्थापना कराई। आयोजक पं. प्रद्युम्न शुक्ला ने बताया कि श्रीरुद्र महायज्ञ का समापन तीन मार्च को होगा। इसी दिन भंडारे का आयोजन होगा।