फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शिकायत मिलने के बाद सबा हॉस्पिटल व मुबारकपुर पब्लिक स्कूल की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। बिना निबंधन के चल रहे सबा हाॅस्पिटल व बिना मान्यता के चल रहे मुबारकपुर पब्लिक स्कूल की बुधवार को उपजिलाधिकारी सदर व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुनील कुमार धन्वन्ता ने जांच की। जांच टीम ने दो घंटों तक तक जांच पड़ताल की। जांच रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपने बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


मुबारकपुर पब्लिक स्कूल और सबा हाॅस्पिटल की शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम जांच करने पहुंची। सुनील कुमार धन्वन्ता ने बताया कि पिछले 15-20 दिनों से मुबारकपुर पब्लिक स्कूल और सबा हाॅस्पिटल मुबारकपुर की शिकायत बार-बार मिल रही थी। इसलिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व टीम गठित कर जांच के लिए भेजा गया था। स्कूल और सबा हाॅस्पिटल के कर्मचारियों ने जांच में सहयोग नहीं किया। उन्होंने कहा कि मेरे साथ उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सठियांव एमवाईसी अच्युतानन्द राय और सीएचसी मुबारकपुर के अधीक्षक चंद्र प्रकाश गुप्ता व थाना प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार रहे। हर बिंदुओं पर जांच की गई। जांच रिपोर्ट बना ली गई है। रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपी जाएगी। वहीं कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें