आजमगढ़। एडीए में तैनात जूनियर इंजीनियर हीरा लाल गुप्ता चार नवंबर से ही बिना किसी सूचना के अनुपस्थित हैं। उनकी गैर मौजूदगी से प्राधिकरण में उनके अधीन आने वाले कई कार्य प्रभावित हैं। इस पर एडीएम वित्त एवं राजस्व और प्रभारी सचिव एडीए ने शासन को पत्र भेजकर अनुपस्थित जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आजमगढ़ विकास प्राधिकरण प्रभारी अभियंताओं के भरोसे चल रहा है। एडीए के पास खुद का जेई नहीं हैं। दूसरे विभागों से जेई को संबद्ध कर एडीए अपना काम कर रही है। वहीं एडीए के जेई हीरा लाल गुप्ता जो बिना सूचना के चार नवंबर से ऑफिस नहीं आ रहे हैं। इनके संबंध में जानकारी के लिए इन्हें मोबाइल पर सचिव की ओर से फोन कराया गया तो इन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और ना ही जवाब में फोन ही किया। तब इन्हें नोटिस जारी किया गया। लेकिन, जेई जारी नोटिस का भी जवाब नहीं दिए। इसे कर्मचारी आचरण नियमावली के खिलाफ पाते हुए एडीएम वित्त एवं राजस्व और एडीए के प्रभारी सचिव आजाद भगत सिंह ने शासन को पत्र भेजकर इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
00
जेई हीरालाल गुप्ता बिना किसी सूचना के कार्यालय नहीं आ रहे।। फोन करने पर न तो इनका फोन उठ रहा है और ना ही नोटिस का जवाब ही दिए। उनका यह आचरण कर्मचारी नियमावली के विरुद्ध है। इसके लिए शासन को इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।
आजाद भगत सिंह, सचिव एडीए व एडीएम वित्त एवं राजस्व।