फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की मौत पर परिजनों का अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के सिधारी क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पर रविवार की शाम उस समय जम कर हंगामा हुआ जब नवजात के मौत की जानकारी होने पर परिजन भड़क उठे और अस्पताल प्रशासन पर मौत के बाद भी पैसा बनाने के लिए तीन दिन तक शव को वेटिंलेटर पर रखने का आरोप लगाया। बवाल बढ़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन

सिधारी स्थित प्राइवेट अस्पताल में एक नवजात को तीन दिन पूर्व भर्ती कराया गया था। रविवार को अस्पताल प्रशासन ने मृत घोषित करते हुए परिजनों को इस बात की जानकारी दी। नवजात का शव देखते ही परिजन भड़क उठे और अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया कि पैसा बनाने के चक्कर में अस्पताल प्रशासन ने नवजात को नहीं बल्कि उसक शव को तीन दिनों तक वेटिंलेटर पर रखा। इसके बाद परिजन अस्पताल पर जम कर हंगामा करने लगे। जानकारी होते ही सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझा कर लोगों को शांत किया। इस बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होनें पीड़ित पक्ष के बारे में किसी भी तरह की जानकारी होने से भी इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें