फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं मुसलमान हूं इसलिए...:' सपा के संविधान मान स्तंभ कार्यक्रम में हंगामा, वीडियो वायरल; विधायक को निकाला बाहर

Fri, 16 Aug 2024 06:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: नेहरू हॉल में हुई घटना का राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल ने घोर निंदा की। राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के प्रदेश युवा अध्यक्ष नुरुल हुदा ने कहा कि मुसलमानों ने सपा को उनकी उम्मीद से ज्यादा वोट और सपोर्ट देकर जिताया है। अब यही दिन देखना बाकी था। जब यह लोग आजम खान के नहीं हुए तो किसके होंगे, यह तो अभी वक्त बताएगा।
विज्ञापन
हंगामे के दौरान विधायक ने सुनाई खरी-खोटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की मौजूदगी में बुधवार को नेहरू हॉल में संविधान मान स्तंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब सपा के गोपालपुर विधायक नफीस बोलने के लिए खड़े हुए। तभी वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि हम आपको नहीं सांसद धर्मेंद्र यादव को सुनने के लिए आए हैं।

विज्ञापन




इस पर सपा विधायक का पारा चढ़ गया और उन्होंने यहां तक कह दिया कि मैं मुसलमान हूं... इसलिए मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है।

बताते चलें कि आजमगढ़ नेहरू हॉल में समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान मान स्तंभ कार्यक्रम का आयोजन बुधवार के दिन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव थे। कार्यक्रम के दौरान जब गोपालपुर के विधायक नफीस अहमद बोलने के लिए माइक पर आए तभी सामने कुर्सी पर बैठे मुबारकपुर विधान सभा क्षेत्र के एक सपा कार्यकर्ता ने नफीस को बोलने से रोक दिया।

उनका कहना था कि हम लोग धर्मेंद्र यादव की बात सुनने के लिए आए हैं। इस पर विधायक ने कहा कि मुसलमानों को भी बोलने का अधिकार है, लेकिन उनके अधिकार को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक के यह कहने के बाद कुछ लोगों ने विरोध करने वाले सपा नेता को नेहरू हॉल से बाहर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो बनाने वाले पत्रकार को दी धमकी
देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इस बीच सपा विधायक डॉ. संग्राम यादव मौके पर आकर बीच बचाव किए। हालांकि, कार्यक्रम के बाद बाहर आए विधायक नफीस अहमद ने घटना से इनकार किया। पूरे घटनाक्रम का एक पत्रकार ने अपनी मोबाइल पर वीडियो बना लिया। उसे वीडियो बनाते हुए देख सपाई उक्त पत्रकार पर टूट पड़े।



पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि मेरा कॉलर पकड़कर मोबाइल छीन लिया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। वहीं पीड़ित पत्रकार ने शहर कोतवाली में समाजवादी पार्टी से जुड़े दो पदाधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें