फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चेकिंग के दौरान बोलेरो से बरामद हुआ 1.07 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर (आजमगढ़)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस विभाग ने बुधवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक बोलेरो से 1.07 लाख रुपये बरामद किए गए। रुपयों का सही कारण न बताने पर जब्त कर लिया गया। साक्ष्य उपलब्ध कराने पर ही रुपये वापस किए जाएंगे।
विज्ञापन


सरायमीर पुलिस ने बुधवार की शाम क्षेत्र में जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया। जिसे ले कर वाहन सवारों में हड़कंप मच गया। सरायमीर थाना प्रभारी यादवेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस बल संजरपुर बैरियर पर वाहनों की डिग्गी तक खोल कर जांच कर रही थी। संजरपुर बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक बोलेरो से पुलिस ने 1.07 लाख रुपये नकद बरामद हुए। बरामद रुपयों के बारे में सही जानकारी बोलेरो सवार अवधेश कुमार पांडेय पुत्र शारदा प्रसाद पांडेय निवासी गुलामीपुर थाना सरपतहा जिला जौनपुर नही दे सके। जिस पर पुलिस ने बरामद रुपये को जब्त कर लिया। सूचना पर एफएसटी टीम व एसडीएम निजामाबाद संत रंजन भी पहुच गए और विधिक कार्यवाही किया। इस दौरान 100 वाहनों की जांच की गई और 10 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें