Azamgarh News: क्षेत्र की लाइट कटवाने के बाद घंटो मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकानदार का लाखों में नुकसान हो चुका था। घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फूलपुर नगर के वार्ड संख्या आठ में मुख्य मार्ग पर स्थित कपड़े की दुकान में बुधवार की रात 7:30 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में दुकानदार का लाखों में नुकसान हुआ। स्थानीय लोगो की मदद से फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
वार्ड संख्या आठ स्थित कपड़े की दुकान से रात 7:30 बजे लोगो ने धुंआ उठता देखा। तत्काल दुकान मालिक सलमान को सूचना दी गई। नगर में बुधवार को साप्ताहिक बंदी के चलते दुकान बंद थी। सलमान तत्काल मौके पर पहुचा, वहीं उसके कुछ कर्मचारी भी आ गए। फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। इसके बाद आग बुझाने की कवायद में सभी जुट गए।