उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में आरपीएफ के जवानों ने सोमवार शाम को वाराणसी की ओर से आ रही सारनाथ एक्सप्रेस से एक व्यक्ति को 8.50 किलो चांदी के आभूषण के साथ गिरप्तार कर लिया। पूछताछ करने पर गिरफ्तार व्यक्ति आभूषणों से संबंधित कोई अभिलेख नहीं दिखा पाया। आरोपी को सेलटैक्स विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। विभाग के अभिकारियों ने भी मौक पर आभूषणों की जांच की।
छपरा (बिहार) जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ गांव निवासी सोनू कुमार पुत्र सालिग राम सोमवार को शाम सारनाथ एक्सप्रेस से वाराणसी से आ रहा था। जीआरपी ने बलिया रेलवे स्टेशन पर उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर जांच की तो उसके पास से 8.50 किग्रा चांदी के आभूषण बरामद हुए।
पूछताछ करने पर सोनू कुमार आभूषणों से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इस पर मामले की सूचना सेलटैक्स विभाग के अधिकारियों को दे दी गई। एसओ जीआरपी मारकंडेय यादव ने बताआ कि संबंधित अधिकारियों के पहुंचने के बाद आरोपी को उनके सुपुर्द कर दिया गया।