फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: शराब की दुकान पर लूट की घटना, लुटेरे हुए फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Wed, 23 Oct 2024 04:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क,आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के जहानागंज में शराब की दुकान पर लुटेरों का आतंक देखने को मिला। लुटेरों ने दराज में रखे पैसे लूटे और फायरिंग की डीवीआर भी उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
शराब की दुकान पर लूट की घटना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के गोधौरा गांव के समीप स्थित शराब की दुकान पर फायरिंग के बाद सेल्समैन की पिटाई कर दुकान में रखे 25000 रुपये नकदी व डीवीआर अपने साथ उठा ले गए।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और वापस चली गई। जहानागंज थाना क्षेत्र के गोधौरा गांव के समीप महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय मार्ग पर तीन शराब की दुकान एक ही स्थान पर है। तीनों दुकानों के दरवाजे अलग-अलग हैं, लेकिन सभी के छत टीन शेड लगे हुए हैं।

विज्ञापन



मंगलवार की देर रात करीब 12.30 बजे तीन बाइक से पांच व छह की संख्या में बदमाश आए। इसके बाद वह दुकान के टिनशेड पर चढ़ गए और उसे उठाकर एक जहरीली गैस छोड़ दिए। जिससे सेल्समैन का दम घुटने लगा। दो सेल्समैन तो दुकान से नहीं निकले लेकिन एक सेल्समैन घुटन होने के कारण बाहर निकल गया।

जैसे ही सेल्समैन बाहर निकला बदमाश उसपर हमला कर दिए और जमकर लूटपाट किए। बदमाशों ने शराब बिक्री के 25000 रुपये व सीसीटीवी के डीबीआर उठा ले गए। सेल्समैन ने इसकी सूचना पुलिस के डायल 112 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित ने जहानागंज व सिधारी थाने की पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना मिलते ही दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं एसपी हेमराज मीना भी पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की जांच पड़ताल की इसके बाद पीड़ित को जहानागंज थाने में मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए निर्देश दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें