आजमगढ़। लॉक डाउन में अन्य प्रदेशों से आ रहे प्रवासी मजदूरों के भोजन की व्यवस्था बुधवार को यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने रोडवेज परिसर में की। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण ख्याल रखते हुए साफ-सफाई के साथ 500 से ज्यादा लोगों को भोजन कराया गया।
क्षेत्रीय संरक्षक प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी ने कहा कि परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी और सेवा प्रबंधक वीके सिंह और एसडी राम के सुझाव पर योजना तैयार की गई। इस अभियान को अनवरत जारी रखा जाएगा। आरएम पीके तिवारी ने कहा कि जिस तरह यूनियन द्वारा इस नेक पहल की शुरुआत की गई है वह सराहनीय है। क्षेत्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन नारायण सिंह, प्रवेश सिंह, दुर्गेश नंद सिंह, राहुल सिंह, प्रवीण सिंह, विनीत कुमार सिंह, बालचंद, शंभूनाथ सेठ, राजनाथ यादव, शोभनाथ यादव, देवेंद्र नाथ तिवारी, वरुण सिंह, अनिल कुमार शर्मा, स्नेहलता, नागेन्द्र गौड, अनिल कुमार सिंह, संदीप सिंह, अशोक चौहान, विजय बहादुर सिंह मौजूद रहे।