फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident : आजमगढ़ में तीन लोगों की मौत, महाकुंभ में जाने की आस रह गई अधूरी; इन जगहों पर हुए हादसे

Mon, 27 Jan 2025 06:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ में तीन थाना क्षेत्रों में हादसे के बाद पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। तीन लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident : शहर कोतवाली क्षेत्र के करतारपुर बाइपास पर रोडवेज बस की खिड़की से उल्टी करते समय सामने से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई। इस हादसे में महिला की तत्काल मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका प्रयागराज में लगे महाकुंभ में स्नान करने के लिए जा रही थी। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के गजहरा गांव निवासी रीना शाही (45) पत्नी बृजेश शाही रविवार की रात लगभग 11.30 बजे बांसगांव से रोडवेज बस पकड़ कर प्रयागराज महाकुंभ मेले में जा रही थीं।

जैसे ही वह आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र के करतारपुर बाइपास पर पहुंची ही थी। तभी उसे उल्टी होने लगी। वह खिड़की से उल्टी कर रही थी तभी सामने से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई। इस हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रीना तीन पुत्रों की मां थी।

विज्ञापन

घर से कमाने के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में मौत
कमाने के लिए घर से निकला युवक सौ शैय्या अस्पताल अतरौलिया के पास सड़क हादसे में घायल हो गया। वहां मौजूद लोग घायल को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराएं जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे में परिवार में मातम छाया हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, अतरौलिया थाना क्षेत्र के ध्यानीपुर गांव निवासी बृजनाथ यादव (23) रविवार की रात करीब 10 बजे कमाने के लिए घर से निकला था। वह सौ शैय्या अस्पताल के पास स्थित एक ढाबे पर खाना खाकर जैसे ही सड़क पर गया तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे धक्का मार दिया। 

इस हादसे में बृजभान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराएं जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। मृतक के पास दो भाई व एक बहन है। इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार
जगदीशपुर पुल के पास सोमवार को बाइक सवार महिला की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जाफरपुर निवासी रामनयन यादव बीमा एजेंट हैं। वे अपने समीपवर्ती गांव अहिरी पुर निवासिनी गुड्डी (40) पत्नी फिरतू विश्वकर्मा को सोमवार को लेकर कार्यालय में बीमा का रिन्यूअल कराने के बाद घर जा रहे थे। जैसे ही वे बाइक से जगदीशपुर पुल के पास पहुंचे तभी डंपर की चपेट में आने से घायल हो गए।

घायलों को सीएचसी में लाया गया। जहां डाॅक्टरों ने गुड्डी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल रामनयन यादव को भर्ती कराया गया है। मृतक गुड्डी के पति मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते है। उसके दो पुत्र और तीन पुत्री है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें