24 जनवरी से रची जा रही थी साजिश
एसपी हेमराज मीना ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के जो अन्य इनके डीलर हैं, उनके साथ 24 जनवरी को एक मीटिंग हुई थी। जिसमें डीलरों ने कहा था कि यदि एजेंसी का पैसा वह नहीं जमा कर पा रहे हैं तो एजेंसी कोई और लेगा।
इसी बात के दबाव में शिवकुमार थे और उसी दिन से लूट की साजिश रची। इन्होंने अपने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को बंद कर दिया। ताकि इसकी जानकारी न हो पाए। पुलिस ने जब उनसे सीसीटीवी कैमरे के बारे में पूछा तो बताया कि कैमरा खराब है लेकिन पुलिस टीम ने जांच की तो कैमरा सही मिला।