फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: नानी घर से लौट रहे बाइक सवार युवक को टैंकर ने रौंदा, मौके पर मौत

Wed, 29 Sep 2021 12:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के पठानपुर गांव निवासी कृष्णा जौनपुर स्थित नानी के घर से बुधवार सुबह बाइक से अपने घर के लिए चला। रास्ते में ठेकमा बाजार में हादसे का शिकार हो गया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जौनपुर स्थित नानी के घर से अपने घर लौट रहे युवक की बाइक को तेज रफ्तार टैंकर ने रौंद डाला। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया गया। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त पठानपुर गांव निवासी कृष्णा (23) पुत्र मंगला प्रसाद ते दौर पर हुई है।  वह मंगलवार को बाइक से अपनी ननिहाल जौनपुर जिले के राजेपुर गांव गया हुआ था। बुधवार सुबह बाइक से ही वापस घर लौट रहा था। इस दौरान ठेकमा बाजार में  तेज रफ्तार टैंकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने बाइक को रौंदने वाले टैंकर को पकड़ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोखरे में मिली अज्ञात अधेड़ की लाश

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मंगई नदी के पास स्थित पोखरे में बुधवार सुबह अज्ञात अधेड़ का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कवायद में जुटी है। मोहम्मदपुर कस्बा से होकर मंगई नदी गुजरती है। इसी नदी के पास में संचालित ढाबा के पीछे एक पोखरा है।

बुधवार ग्रामीण शौच आदि के लिए उधर गए तो उन्होंने पोखरे में शव उतराया हुआ देखा। ग्रामीणों की सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस पोखरे पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव के शिनाख्त की कवायद में पुलिस जुट गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें