UP Accident News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में हादसे की सूचना पाकर माैके पर स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेज दिया गया था। यहां महिला की माैत हो गई। घायलाें का इलाज शुरू हो गया था।
Road Accident in Azamgarh: आजमगढ़ के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एक्सप्रेसवे के 204 प्वाइंट पर लगभग साढ़े तीन बजे हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बलिया जिले के बेल्थरा रोड क्षेत्र से एक परिवार कार द्वारा लखनऊ जा रहा था। तभी अचानक बारिश के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोगों में से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यूपीडा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी अहरौला पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उर्मिला सिंह (56) पत्नी अशोक सिंह निवासी थाना उभाव, बेल्थरा रोड, बलिया को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे में मृतका के पुत्र मानवेंद्र प्रताप सिंह (32) और उनके मित्र राहुल गुप्ता (30) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज सीएचसी अहरौला में चल रहा है। वहीं, कार का चौथा सवार सुरक्षित बच गया। अस्पताल प्रशासन ने दुर्घटना की सूचना अहरौला थाने को दी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है और परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।