फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सांसद-विधायक की तलाश...सपा कार्यालय पर लगे लापता के पोस्टर, BJP नेता बोले- हिंदू त्योहार पर गायब रहते हैं

Thu, 02 Oct 2025 12:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

यूपी के आजमगढ़ में बुनियादी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर लापता होने पोस्टर लगा दिया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर इसकी कई वीडियो वायरल हो रही है।
विज्ञापन
आजमगढ़ में सपा कार्यालय पर लगा पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Azamgarh News: एक तरफ जहां जनपद के लोग दशहरे मेला देखने की तैयारी में जुटे हैं। वहीं, दूसरी ओर आजमगढ़ सांसद को लेकर मामला गर्म हो गया है। सपा कार्यालय के पास सांसद और विधायक के लापता होने के लगे पोस्टर लोगों की चर्चाओं का केंद्र बने हैं। सपा कार्यालय के पास लगे यह बैनर डुगडुग्वा के ग्रामीणों द्वारा लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


गांव की समस्या से संबंधित फोटो भी चस्पा की गई है, साथ ही सांसद और सदर विधायक के फोटो भी लगाए गए से लेकर जनपद में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। 

बताते चलें कि जनपद में इसके पहले भी सांसदों और विधायकों के लापता होने के पोस्टर लग चुके हैं। अभी हाल ही में निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र में लालगंज सांसद और निजामाबाद विधायक के लापता होने के पोस्टर लगे थे। वहीं अब डुगडुगवा के ग्रामीणों द्वारा लगाए गए यह बैनर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। 
विज्ञापन


वहीं, इस मामले को लेकर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयनाथ सिंह ने हमला बोला है। उनका कहना है कि जब जिले में हिंदुओं का त्योहार होता है तो संसद का पता नहीं रहता है, वहीं अन्य त्योहारों में वह टोपी पहनकर बधाई देते नजर आते हैं। इसका परिणाम है कि लोग जगह-जगह उनके लापता होने के पोस्टर लगा रहे हैं। सपा दिखावे की राजनीति करती है, जबकि भाजपा विकास की बात करती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें