जाम की सूचना पर पहुंची मुबारकपुर पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद जीयनपुर और सिधारी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद शाम करीब 5.30 बजे जाम समाप्त हुआ।
जाम के कारण चट्टी से जीयनपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब एक किलोमीटर और मुबारकपुर की ओर करीब 700 मीटर तक वाहनों की कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी निरीक्षक शशि चंद चौधरी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।