फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रिद्धिमा ने समाधान दिवस अधिकारी बन सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस कार्यक्रम में शंकरपुर चेकपोस्ट स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल की छात्रा रिद्धिमा यादव को समाधान दिवस अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। कार्यकम में रिद्धिमा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उन्हें निस्तारित करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


समाधान दिवस के दौरान रिद्धिमा ने बताया कि वह हर समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगी और जरूरत पड़ने पर अधिकारियों से समन्वय करके त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने की, कहा कि इस तरह की पहल से न केवल छात्रों को समाजसेवा का अनुभव मिलेगा। कार्यक्रम में पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें