पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड के लिए फूल ड्रेस अभ्यास करते पुलिस के जवान।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन में ध्वजारोहण के साथ ही भव्य परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते है। इसकी तैयारी कई दिनों से पुलिस लाइन परिसर में चल रही है। रविवार को एसपी सुधीर कुमार सिंह की उपस्थिति में जवानों व बच्चों ने 26 जनवरी को होने वाले परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फुल ड्रेस रिहर्सल किया। आकर्षक परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस बार गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले जिले के मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त वीवी पंत है। गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के साथ ही पुलिस के जवानों द्वारा आकर्षक परेड भी किया जाएगा। फायर ब्रिगेड के जवान भी अपनी आकर्षक प्रस्तुति देंगे तो वहीं विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। 26 जनवरी को होने वाले परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी तो काफी दिनों से चल रही है। रविवार को इसका फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। एसपी की मौजूदगी में हुए परेड में पुलिस विभाग के जवानों ने आकर्षक परेड की प्रस्तुति किया तो वहीं विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया। पुलिस लाइन में रविवार को वहीं नजारा देखने को मिला, जो आगामी 26 जनवरी को देखने को मिलेगा। एसपी ने पुलिस के जवानों व स्कूलों के बच्चों के प्रस्तुतियों की सराहना किया और कहा कि उम्मीद है कि गणतंत्र दिवस के दिन और अच्छी प्रस्तुति होगी।