फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आचार संहिता के उल्लंघन वाली खबरों को करें दर्ज’

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव के तहत पेड न्यूज एवं आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित खबरों की निगरानी के लिए स्थापित मीडिया प्रमाणन एवं मानीटरिंग समिति (एमसीएमसी) का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने नोडल अधिकारी विजयशंकर को निर्देश दिया कि एमसीएमसी में शिफ्टवार ड्यूटी लगाकर निगरानी कराई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्धारित फार्मेट पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की खबरों को दर्ज कराया जाए। प्रत्येक सभी बड़े समाचार पत्रों की फाइल तैयार कर चुनाव एवं आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की खबरों की कटिंग कर रखा जाए। इसके बाद उन्होंने निर्वाचन व मतदाताओं के लिए स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा हेल्पलाइन नंबर 1950 पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय पर करने के निर्देश दिए। पोस्टल बैलट भेजे जाने वाले रूम का निरीक्षण किया तथा अब तक कितने पोस्टल बैलट डिस्पैच हुए, उसकी जानकारी प्राप्त किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लेखा टीम, आब्जर्वर रूम तथा व्यय प्रेक्षक रूम का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ऑब्जर्वर रूम में फ्लेक्सी पर सभी आरओ के मोबाइल नंबर प्रिंट कराकर लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, सीटीओ विजय शंकर, अभिहीत अधिकारी,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. दीनानाथ यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें