जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 82 लीटर अवैध शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। जिसमें मुबारकपुर थाने की पुलिस ने हाजीपुर गांव निवासी रोशन यादव को 32 लीटर अवैध के साथ जामियाबाद से गिरफ्तार किया है। रौनापार थाने की पुलिस ने खुज्झु निवासी ओढरा सलेमपुर गांव निवासी को गांव के ही मोड़ से 25 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मोड़ से ही बलिराम निवासी ओढरा सलेमपुर को भी 25 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।