फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिली रिमांड, कल से वाराणसी जेल में होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। फर्जी पासपोर्ट मामले में एलआईयू इंस्पेक्टर एके सिंह पर डीआईजी के निर्देश पर निलंबन की कार्रवाई तो हो चुकी है, लेकिन अभी वाराणसी जेल में बंद अफगानी आबिदुल्लाह व साहबे आलम से पूछताछ नहीं हुई है। इनसे पूछताछ के बाद इस प्रकरण में और भी कई राज खुलेगे। सोमवार को रिमांड अर्जी पर सुनवाई थी। जिसके लिए आबिदउल्ला व साहबे आलम सोमवार को न्यायालय में वाराणसी जेल से पेशी पर आये थे। रिमांड अर्जी स्वीकार कर ली गई है और कल से जनपद पुलिस वाराणसी जेल जाकर दोनों से पूछताछ कर और क्लू एकत्र करेगी। वहीं साहबे आलम ने जमानत के लिए अर्जी दी थी जो खारिज कर दी गई।
विज्ञापन

जिले में दो अफगानी की मौजूदगी व फर्जी डाक्यूमेंट बनवा कर भारतीय पासपोर्ट बनवाने के मामले में जनपद पुलिस वाराणसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये अफगानी आबिदउल्लाह व साहबे आलम को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में अर्जी दिये थे। जिस पर पहले 10 फिर 13 फरवरी की डेट पड़ी। इन दोनों डेट पर अफगानी आबिदउल्लाह व साहबे आलम की पेशी नहीं हो सकी। पुन: 17 फरवरी की डेड नियत हुई थी। सोमवार को अफगानी आबिदुल्लाह व साहबे आलम को पेशी पर जनपद न्यायालय लाया गया। न्यायालय ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में दे दिया है। अब पुलिस इनसे पूछताछ कर सकती है। फूलपुर कोतवाल शेर सिंह तोमर ने बताया कि मंगलवार को जनपद पुलिस वाराणसी जेल पहुंच कर दोनों से पूछताछ शुरू करेगी। पूछताछ से मिल क्लू के आधार पर इस प्रकरण में अभी और कइयों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें