फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: नहर के किनारे अवशेष मिलने से हड़कंप, व्यक्ति के शव का अवशेष होने की आशंका

Wed, 18 Dec 2024 12:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के गोडसर गांव में अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  
विज्ञापन
छानबीन में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के गोडसर गांव में नहर के किनारे एक अवशेष मिला। अवशेष मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


यह है मामला
मंगलवार की देर रात जहानागंज थाना क्षेत्र के श्री राम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के समीप नहर के किनारे अवशेष देखा गया। जिसे देखने से किसी व्यक्ति का अवशेष प्रतीत हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि यह किसी के कमर के ऊपर के हिस्से का भाग है। जिसे जानवरों द्वारा नोचा गया है। 

अवशेष मिलने की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के अवशेष को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जहानागंज केके गुप्ता ने बताया कि अवशेष को देखने से ऐसा लग रहा है कि कोई जानवर इसको नोंच कर खा लिया है। फिलहाल शव के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बता सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें