फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नकल कराने वालों पर एसटीएफ की रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस-प्री) को लेकर स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) सक्रिय है। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए जहां नकल कराने वालों की सूची जारी कर इनसे सचेत रहने को कहा है। वहीं इन पर एसटीएफ के अधिकारियों की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन

बता दें कि परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को दो पालियों में होगी। इसे लेकर जिले के अधिकारी जहां कमर कसे हुए हैं वहीं एसटीएफ भी परीक्षा की शुचिता को भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी। परीक्षा के दौरान आयोग से समन्वय कर एसटीएफ के अधिकारियों की गठित होगी। वहीं खासकर कोचिंग सेंटरों की गतिविधियों पर एसटीएफ की निगाहें रहेगी।
एएसपी एसटीएफ, वाराणसी यूनिट विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिनके ऊपर चार्जशीट लग गई है या जो लोग भी परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करेंगे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। कोचिंग सेंटरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सर्विलांस के माध्यम से भी ऐसे लोगों पर नजर रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें