आलू और प्याज की जमाखोरी को रोकने के लिए लालगंज एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित दुकानों का निरीक्
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। आलू और प्याज के आसमान छूते दामों ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। आम आदमी की मुश्किलों को कम करने के लिए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने उचित रेट पर आलू, प्याज आम जनता को उपलब्ध कराने के लिए स्टाल लगाया। उद्यान्न विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में स्टॉल लगाकर आलू 33 रुपये व प्याज 43 रुपये किलो बेचा गया। करीब 75 लोगों ने आलू व प्याज की खरीदारी की। वहीं बेलइसा सब्जी मंडी परिसर में 30 रुपये किलो आलू व प्याज 40 रुपये किलो बेचा गया। जहां पर कुल 118 लोगों ने इसका लाभ लिया। उचित रेट पर आलू व प्याज पाकर लोगों के चेहरे खिल रहे उठे।
आम आदमी की मुश्किलों को कम करने के लिए शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने निर्देश जारी कर मंडी समिति और उद्यान विभाग को उचित रेट पर आलू, प्याज व टमाटर आम जनता को उपलब्ध कराने को कहा था। जिम्मेदारों ने एडीएम प्रशासन के आदेश को भी ताक पर रख दिया। अमर उजाला ने आम जन की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसे प्रमुखता से प्रकाशित की। प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों ने आनन-फानन कलेक्ट्रेट परिसर व सब्जी मंडी बेलइसा परिसर में स्टाल लगवाकर आलू व प्याज की बिक्री की। कलेक्ट्रेट में कुल एक क्विंटल आलू व 50 केजी प्याज बेचा गया। वहीं मंडी परिसर में 118 केजी प्याज व 100 केजी आलू बेचा गया।
जिला अस्पताल में लगेगा स्टाल
उद्यान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि उनके यहां दो औद्यानिक सहकारी एवं विपणन संघ है। इन्हें आलू व प्याज का स्टाल लगाने के लिए पत्र लिखा गया है। एक अहरौला व एक फूलपुर में है। उन्होंने बताया कि एक स्टाल जिला अस्पताल में लगाया जाएगा। कोशिश रहेगी कि फूलपुर में भी स्टॉल लगाकर लोगों को उचित रेट पर आलू व प्याज उपलब्ध कराया जाए।
हाफेड भी लगाएगा स्टालमंडी परिषद द्वारा हाफेड
औद्यानिक सहकारी एवं विपणन को आलू व प्याज उपलब्ध कराया जाएगा। वह नरौली समेत अन्य स्थानों पर स्टाल लगाकर उचित रेट पर आलू व प्याज बेचेगा।
स्टाल सरकारी फिर भी रेट अलगआजमगढ़। जिला प्रशासन के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर व बेलइसा सब्जी मंडी परिषद के परिसर में आलू व प्याज का स्टाल लगाया गया था। उद्यान्न विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में स्टॉल लगाकर आलू 33 रुपये व प्याज 43 रुपये किलो बेचा गया। वहीं बेलइसा सब्जी मंडी परिसर में 30 रुपये किलो आलू व प्याज 40 रुपये किलो बेचा गया। दोनों स्टालों में अलग-अलग रेट को लेकर लोगों में असमंजस रहा।
कलेक्ट्रेट पर सरकारी दर पर बेचा जा रहा आलू प्याज।- फोटो : AZAMGARH