फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेगुलेटर से रिसाव, बागेश्वर नगर में भरा पानी

विज्ञापन
शहरके बागेश्वर नगर में भरा तमसा नदी का पानी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर सुरक्षा बांध के रेगुलेटर नंबर वन से बृहस्पतिवार को रिसाव शुरू हो गया जिससे बंधे के पार से तमसा नदी का पानी बागेश्वर नगर कॉलोनी में भरने लगा है। मार्ग पर पानी आ गया है। हालांकि अभी स्थिति गंभीर नहीं है। फिर भी लोगों के समक्ष परेशानी खड़ी हो गई है। तमसा के पानी का रिसाव रोकने की कवायद में बाढ़ खंड का अमला बृहस्पतिवार की शाम से ही जुट गया और देर रात रिसाव को बंद कर दिया गया। शुक्रवार की सुबह भी बाढ़ खंड की टीम रेगुलेटर पर मौजूद थी।
विज्ञापन

सितंबर में तमसा में बाढ़ जनपद के लिए कोई नया नहीं है। पिछले दिनों ही इसे लेकर सभी संबंधित विभाग को सचेत किया गया था। तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिए गए थे। पिछले दो दिनों में हुई लगातार बारिश से तमसा नदी के जलस्तर में काफी इजाफा देखने को मिला है। नदी का पानी शहर सुरक्षा बांध के पास आ गया है। इससे बंधे पर दबाव बढ़ने लगा है। तमसा की बाढ़ से हर साल प्रभावित होने वाले बागेश्वरनगर, सिधारी, कालीचौरा, प्रह्लादनगर आदि कालोनीवासियों की समस्याएं फिर बढ़ने लगी है। बवाली मोड़ के पास स्थित रेगुलेटर नंबर एक से बृहस्पतिवार को रिसाव शुरू होने से बागेश्वर नगर में पानी भरने लगा है। तेज रफ्तार से पानी भरना शुरू होते ही कालोनी वासियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बाढ़ खंड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बाढ़ खंड की टीम हरकत में आ गई और रिसाव रोकने की कवायद शुरू कर दी गई। फिलहाल कालोनी के कुछ रास्तों व खाली पड़ी जमीनों पर पानी भरा है, जिसके चलते कालोनी में स्थिति बहुत ज्यादा खराब नहीं हुई। यदि बीते दो दिनों तरह बारिश एक-दो दिन और हो गई तो निश्चित तौर पर स्थिति भयावह हो सकती है।
दो दिनों में आठ फुट बढ़ा तमसा का जलस्तर
आजमगढ़। दो दिनों की बरसात ने जहां पूरे शहर को पानी पानी कर दिया है तो वहीं तमसा के जलस्तर में भी तेज बढ़ाव दर्ज किया गया है। जल स्तर लगभग आठ फुट बढ़ गया है। यदि एक-दो दिन इसी रफ्तार से तमसा का जलस्तर बढ़ा तो निश्चित तौर पर शहर में बाढ़ आ जाएगी। फिलहाल कालीचौरा कॉलोनी में तमसा का पानी घुसने लगा है। बागेश्वर नगर में रेगुलेटर के रिसाव से पानी भर गया है।
विज्ञापन

नपा का निर्माणाधीन पार्क स्थल भी पानी में डूबा
आजमगढ़। नगर पालिका द्वारा अमृत योजना के तहत शहर के सिधारी क्षेत्र स्थित एकलव्य घाट पर दो पार्कों का निर्माण प्रस्तावित है। एक पार्क के निर्माण की कवायद भी एकलव्य घाट पर शुरू कर दी गई थी लेकिन दो दिनों में तमसा के जलस्तर में हुई बढ़ोत्तरी के चलते पार्क निर्माण स्थल पूरी तरह से तमसा की जलधारा में समा चुका है। जहां नपा पार्क का निर्माण करा रही है, वहां हर साल तमसा की बाढ़ का पानी चढ़ आता है, ऐसे में डूब क्षेत्र में पार्क के निर्माण की कवायद समझ से परे है। फिर भी नपा ने प्रस्ताव पास करा कर धन भी आवंटित करा लिया है और टेंडर कर वर्क आर्डर भी जारी कर दिया है।

शहरके बागेश्वर नगर में भरा तमसा नदी का पानी।- फोटो : AZAMGARH

शाही पुल के पास निचले इलाको में भरा तमसा का पानी।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें