फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ के प्रहलाद नगर में छतों पर लोगों ने डाला डेरा

विज्ञापन
प्रह्लादनगर में पानी में डूबे घर। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। दो दिनों तक लगातार हुई बरसात से शहर की एक और कालोनी प्रभावित हुई है। ब्रह्मस्थान क्षेत्र स्थित प्रह्लाद नगर कालोनी का काफी बुरा हाल हो गया है। जल निकासी की व्यवस्था न होने के चलते कालोनी के लगभग सभी घरों के निचले तल में पानी भर गया है और लोग ऊपरी तल व छतों पर डेरा डालने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

प्रहलाद नगर कालोनी वैसे भी गड्ढे में बसी हुई है। सामान्य बरसात में भी यहां के रास्तों पर पानी भर जाता है। दो दिनों तक हुई मुसलाधार बरसात के चलते पूरे कालोनी में पानी भर गया है। सभी मकानों के निचले हिस्से में जल जमाव हो गया है। लोग अपने सामानों को ऊपरी तल के कमरों में शिफ्ट कर लिए है। वहीं नीचे खड़े लोगों के वाहन पानी में डूब गए हैं। जल निकासी की समस्या इस कालोनी के लिए बहुत पुरानी है। वर्षों से लोग परेशान हैं लेकिन जल निकासी की समस्या का समाधान अब तक नहीं हो सका है। जिसके चलते लोग हमेशा ही बरसात होने पर परेशान होते है। पूरे कालोनी में पानी भर जाने से लोग जहां घरों में कैद हो गए है तो वहीं तमाम तरह की समस्या लोगों के समक्ष खड़ी हो गई है। कालोनी में स्थित नवदुर्गा मंदिर का निचला हिस्सा भी पानी में डूब गया है।
तीन दिनों से कटी है कालोनी की लाइट
आजमगढ़। प्रह्लाद नगर कालोनी में बिजली की सप्लाई के लिए विभाग ने अलग ट्रांसफार्मर लगाया हुआ है। जहां ट्रांसफार्मर लगा है, उसके अगल-बगल पूरा पानी भर गया है। थोड़ी बहुत और बरसात हुई तो ट्रांसफार्मर को भी पानी छू जाएगा जिससे करंट फैलने का खतर हो सका है। इसे देखते हुए बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर से सप्लाई पूरी तरह काट दिया है। तीन दिनों से कालोनी की बत्ती गुल है।
विज्ञापन

खाने पीने के सामानों की भी हो रही दिक्कत
आजमगढ़। प्रह्लाद नगर कालोनी वासियों के समक्ष अब खाने-पीने के सामानों की भी दिक्कत होने लगी है। दाल, चावल, आटा तो लोग स्टॉक कर रखे हुए हैं लेकिन सब्जी व दूध की व्यवस्था में लोगों को नाकों चने चबाने पड़ रहे है। किसी तरह लोग एक दूसरे के छतो से होकर या पानी के बीच से बाहर आकर सामान ले जाने को मजबूर है।
घर के दोनों तरफ पानी लगा हुआ है। बड़ी नारकीय स्थिति हुई है। रास्ते पर कमर भर पानी जमा है, जिससे कहीं आना-जाना नहीं हो पा रहा है। खाने-पीने के सामान की भी दिक्कत हो गई है। - दयाराम यादव, स्थानीय निवासी
पिछले साल भी ऐसी समस्या खड़ी हुई थी। पांच-सात घंटे जब भी लगातार बरसात होती है तब ऐसी स्थिति होती है। नपा व डीएम को पत्रक दिए लेकिन हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ। - धर्म नरायण दास, स्थानीय निवासी
बरसात के चलते जमा हुआ पानी अब परेशानी का सबब बन चुका है। बीते पांच साल से स्थिति काफी भयावह हो चुकी है। हर घरों में पांच से छह फुट पानी नीचले हिस्से में भरा हुआ है। - ज्ञानचंद, स्थानीय निवासी
जल निकासी की कोई व्यवस्था यहां नहीं है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भी इसकी कालोनी में रहते है, इसके बाद भी यहां की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। - अनवेश राय, स्थानीय निवासी

प्रह्लादनगर में पानी में डूबे घर।- फोटो : AZAMGARH

प्रह्लादनगर में पानी में डूबे घर।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें