फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आठ बेड का पंजीकरण, 42 बेड पर मिले मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र में एक अस्पताल संचालक जहां एक्सपायरी खून से मरीजों की जांच कर रहा था वहीं पंजीकरण से अधिक बेड मिले। इतना ही नहीं पैथोलॉजी भी अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। जहां जांच टीम ने अस्पताल पर कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ मंगलवार की देर शाम को मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर के अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश द्वारा अपनी टीम के साथ मंगलवार को क्षेत्र में स्थित सायरा मेमोरियल हॉस्पिटल में जांच करने पहुंचे। जांच में हॉस्पिटल में दो यूनिट एक्सपायरी खून मिला। इसके साथ ही ऑपरेशन के बाद बायोप्सी के लिए रखा हुआ मानव अंग जार में रखा हुआ है। जिसे जांच के लिए नहीं भेजा गया है। इसके साथ ही पैथोलॉजी अवैध तरीके से संचालित हो रही थी। वहीं दूसरी तरफ हॉस्पिटल में सिर्फ आठ बेड का पंजीकरण है जबकि 42 बेड संचालित हो रहे थे। इस मामले में अधीक्षक की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें