फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 20 से 40 रुपये तक बिक रही लाल गुड़हल की माला

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र में मंदिरों, पूजा पंडालों और घरों में हो रहे अनुष्ठानों के चलते फूलों की मांग में बढ़ गई है। इसके चलते फूल-माला की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। गेंदा, गुलाब, गुड़हल जैसे फूलों के साथ नीम पत्ता, दूब और बिल्व पत्र की बिक्री भी हो रही है। फूलों के बड़े कारोबारी पप्पू माली ने बताया कि सामान्य दिनों में जहां 100 से 150 से माला की खपत होती है, वहीं नवरात्र में 150 से 200 माला प्रतिदिन बिक रही है। बनारस से आने वाले फूलों की मांग अधिक है। फूलों को बर्फ में रखकर ताजगी बनाए रखी जा रही है और रात 3 बजे तक दुकानों तक पहुंचा दिया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर के मुख्य चौक, बड़ादेव, दुर्गा मंदिर रैदोपुर एटलस टैंक सहित कई इलाकों में फूलों की दुकानें सुबह से ही सज जाती हैं। उन्होंने बताया कि दुकानों पर सुबह से ही ग्राहक दुकान पर पहुंच रहे हैं लेकिन खरीदारी पिछले नवरात्र की तुलना में काफी कम है। बताया कि गेंदा फूल की बड़ी माला 80 रुपये और छोटी माला 40 रुपये में बिक रही है। लाल गुड़हल (अढ़उल) की माला की सबसे ज्यादा मांग है, जो 20 से 40 रुपये तक में बेची जा रही है। मुख्य चौक के फूल कारोबारी गोपाली माली के अनुसार, नीम पत्ता, दूब और बिल्व पत्र का मिक्स पैकेट 20 रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें