दीदारगंज क्षेत्र के बाजारों व आसपास के गांवों में नवरात्र के सातवें दिन विधि-विधान से मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता कालरात्रि की आराधना की। सुरहन गांव स्थित कारेदेव बाबा मंदिर परिसर में जय मां दुर्गा शक्ति संस्था की ओर से स्थापित पंडाल में सोमवार को सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। आचार्य पंडित गिरीश तिवारी शास्त्री एवं सह आचार्य पंडित देवेंद्र तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा संपन्न कराई।
पूजन के बाद लोगों में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान माता रानी के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। लाइटिंग आकर्षण का केंद्र है।। श्रद्धालुओं ने मां को प्रसाद अर्पित कर सुख शांति और समृद्धि की कामना की।
माहुल कस्बे में माहुल कस्बा के अंबारी रोड, पवई रोड, फूलपुर रोड, अहरौला रोड पर बने 11 दुर्गा पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पूजा पंडालों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं जयकारे लगाए।