फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में टूटेगा रिकॉर्ड, 2027 में लगाएंगे सीटों का सिक्सर : केशव

विज्ञापन
क्षेत्रीय अध्यक्ष की माता को श्रद्धांजलि देते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। संवाद
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य बुधवार को आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने आजमगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मौर्य ने दावा किया कि इस बार कमल न खिलने का रिकॉर्ड टूटेगा। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा आजमगढ़ में सीटों का सिक्सर लगाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी का राजनीतिक भविष्य अंधकार में है। मौर्य ने कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव के सवालों पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार माफिया राज का पर्याय थी। कहा कि सूप बोले तो बोले, चलनी बोले, जिसमें 72 छेद। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की सरकार में गुंडाराज और अराजकता का माहौल था।



उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है। कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

मौर्य ने कहा कि 2047 में विकसित भारत बनने के बाद नई पीढ़ी के साथ परिस्थितियां बदलेंगी। गोंडा में निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की मुलाकात पर मौर्य ने कहा कि भारत लोकतंत्र का देश है। ये सामान्य मुलाकात थी, दूसरे अर्थ में नहीं लिया जाना चाहिए। मौर्य ने कहा कि यूपीआई को लेकर गलत सूचनाएं फैलाना पूरी तरह गलत है।
जनपद आगमन पर डिप्टी सीएम ने गंभीरपुर निवासी अवधेश कुमार मौर्य के आवास पर गए। इसके बाद वह जिवली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के घर पहुंचे, जहां उनकी माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और जिले से रवाना हो गए।
इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ध्रुव सिंह, जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, श्रीकृष्ण पाल, जयनाथ सिंह, लक्ष्मण मौर्य, पूर्व सांसद संगीता आजाद, पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन, राजेश सिंह महुआरी, डीएम रविंद्र कुमार, एसपी डॉ. अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें