फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चार ग्राम पंचायत सचिवों व दो पटल सहायक पर विभागीय कार्य की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड ठेकमा के ग्रामसभा राजेपुर-जैतीपुर में आवास आवंटन की जांच में अनियमितता मिली है। जांच में दोषी मिले चार ग्राम पंचायत सचिवों व दो पटल सहायकों को दोषी मानते हुए परियोजना निदेशक द्वारा विभागीय कार्य की संस्तुति जिला पंचायत राज अधिकारी व जिला विकास अधिकारी को भेजी है।
विज्ञापन

राजेपुर ग्राम निवासी मनीष राय द्वारा सत्र 2010 से 2015 के मध्य आवास प्राप्त लाभार्थियों को सत्र 2015 से 2023 के मध्य दोबारा लाभान्वित करने की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की गई थी। इसकी जांच के बाद परियोजना निदेशक द्वारा चार ग्राम पंचायत अधिकारी परमानंद पांडेय, अरविंद पाठक, अमित सिंह, विजय यादव व पटल सहायक विनोद कुमार यादव व इश्तियाक अहमद दोषी पाए गए। परियोजना निदेशक (पीडी) अखिलेश तिवारी ने बताया कि उक्त लोगों को दोषी मानते हुए इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की गई है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के लिए कुछ दिन पूर्व लिखा गया था। इस मामले में एक बार फिर रिमाइंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें