फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महीने बाद परिषदीय स्कूलों में लौटेगी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के कारण लंबे समय से बंद चल रहे परिषदीय विद्यालय कक्षा एक से पांच तक एक सितंबर से खुल जाएंगे। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली हैं। स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन के तहत सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य गाइडलाइन को पूरा किए जाने की बात कही जा रही है। स्कूल खुलने के बाद एक बार फिर से रौनक लौटेगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल खुल चुके हैं। अब परिषदीय के कक्षा एक से पांच तक के स्कूल बुधवार यानी आज से खुल जाएंगे। इसके लिए सरकारी स्तर पर विशेष तैयारी की जा रही है। स्कूल के गेट पर पहले बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी फिर उनको प्रवेश दिया जाएगा। करीब डेढ़ साल बाद बच्चे स्कूल आएंगे। स्कूल आए बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। इसके साथ ही बच्चों को दो मास्क लेकर आना होगा। मिड डे मील खाने के लिए अपने बर्तन साथ में लाने होंगे ताकि बच्चे एक दूसरे के बर्तनों का प्रयोग न कर सकें। बच्चों को पानी की बोतल साथ लानी होगी। ऑफलाइन कक्षा के लिए अभिभावकों की अनुमति जरूरी होगी। जो बच्चें ऑफलाइन नहीं पढ़ना चाहते वह ऑनलाइन कक्षा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें