फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा संग किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक वृद्ध महिला के साथ नशे में धुत्त युवक ने शुक्रवार की देर रात दुष्कर्म किया। शनिवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

75 वर्षीया वृद्धा शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे शौच के लिए घर से सिवान की तरफ गई थी। इसी दौरान गांव का ही 28 वर्षीय युवक अर्जुन राम पुत्र सरजू राम ने उसे रोक लिया। नशे में धुत्त युवक ने वृद्धा संग दुष्कर्म किया और मौके से भाग निकला। वृद्धा ने घर पहुंचकर और अपनी बहु को घटना की जानकारी दी। बहु ने रात में ही यूपी 112 पर फोन कर घटना की सूचना दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस टीम गांव पहुंच गई और आरोपी की तलाश शुरू हो गई। रात में आरोपी नहीं मिला। शनिवार की सुबह पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बहु ने घटना के बाबत मेंहनगर थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पीड़िता का पुत्र रोजीरोटी के सिलसिले में बाहर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें