फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किक बाक्सिंग में रंजना चौहान ने हासिल किया दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के निस्वां महिला महाविद्यालय अंजान शहीद की परास्नातक की छात्रा कुमारी रंजना चौहान ने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार और उनके जानने वालों में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन

जौनपुर विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 19 विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था। जिसमें आजमगढ़ के निस्वां महाविद्यालय के परास्नातक की छात्रा कुमारी रंजना चौहान ने 70 किग्रा किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जौनपुर विश्वविद्यालय पर 24 मार्च से 27 मार्च तक अखिल भारतीय विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें कुमारी रंजना चौहान पुत्र छेदी चौहान निवासी हाफिजपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रंजना चौहान अपने आठ भाई बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। इनकी उपलब्धि पर इनके परिवार गांव व विद्यालय में खुशी व्याप्त है। विद्यालय के प्रबंधक अराफात बेग ने विद्यालय में छात्र छात्राओं को मिष्ठान वितरित करवाया और कहा कि इन से प्रेरित होकर अन्य छात्रा भी खेल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगी पूर्व में भी रंजना चौहान ने ऑल इंडिया कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें